इस कोर्स में शामिल हैं
सदियों से हम देखते आ रहे हैं कि महिलाएं जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो अपने साथ एक थैला या बस्ता रखना कभी नहीं भूलती थीं। आज के दौर में थैले/बस्ते की जगह डिज़ाइनर हैंडबैग ने ले ली है। देश हैंडबैग महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तु है। महिलाओं के कपड़ों में जेब नहीं होने के कारण वे अपने हैंडबैग का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा और भी कई चीजें जो महिलाएं अपने डेली रूटीन में इस्तेमाल करती हैं यह सभी चीजें इसी हैंडबैग में रखतीं है। महिलाओं में हैंडबैग का चलन आज एक फैशन है। जरूरत से शुरू हुआ हैंडबैग आज फैशन बन चुका है। महिलाओं में ऐसा हैंडबैग चुनने की प्रथा है जो उनके पहनावे से मेल खाता हो। हैंडबैग की रूपरेखा उनकी दैनिक जरूरतों के अनुसार बदल जाती है।
इसके अलावा आज बाजार में कई तरह की सामग्रियों से बने हैंडबैग मिलते हैं। वैश्विक स्तर पर हैंडबैग बाजार का आकार 2021 तक 49.12 बिलियन अमेरिकन डॉलर आंका गया है और निकट भविष्य में इसके 5.8% सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। भारत के बाजार का आकार $207.51 मिलियन है। अगर आप इस तरह से टेलर मेड हैंडबैग का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिलने की गारंटी है।
आइए इस कोर्स में जानते है कि कैसे आप अपना डिज़ाइनर हैंडबैग का बिज़नेस कम निवेश में आसानी से शुरू कर सकतें है।